01गिरफ़्तारी से पहले और बाद में
नियमित ज़मानत गिरफ़्तारी या हिरासत के बाद माँगी जाती है। अग्रिम ज़मानत संभावित गिरफ़्तारी से पहले सत्र न्यायालय या हाई कोर्ट से माँगी जाती है। प्राथमिकी, रिमांड रिपोर्ट और लागू धाराएँ देखकर ही संबंधित अदालत और आवेदन तय किया जाता है।
02आदेश के बाद की ज़िम्मेदारियाँ
ज़मानत मिलने से मुकदमा समाप्त नहीं होता। जमानतदार, बंधपत्र, पुलिस के सामने हाज़िरी और अगली तारीख जैसी शर्तों का पालन आवश्यक है। आवेदन खारिज होने या शर्त बदलवाने की स्थिति में पुराने आदेश भी साथ रखें।
प्राथमिकी और रिमांड के दस्तावेज़
पहले के ज़मानत आदेश और अगली तारीख
जमानतदारों और आवश्यक पहचान संबंधी जानकारी
सामान्य प्रश्न
पहली पूछताछ में क्या शामिल करें?
अपना नाम, इलाका, मामले का प्रकार, वर्तमान अवस्था और ज्ञात समय-सीमा बताएँ। पहले संदेश में गोपनीय दस्तावेज़ न भेजें।